शनिवार, 28 अगस्त 2010

निःशब्द


सांझ सवेरे हवेली की देहरी पर बाट जोहती माँ,
अपने ही जाये की आस में राह जोहती माँ,

अपने आप पर अबिस्वास की लकीर खींचती माँ,
ज़िन्दगी से हारी लगती है यह अपनी माँ,

कितना छोटा था वह जब जन्म दिया था उसको
लगता नहीं की अब कभी ,फिर पाउंगी उसको

अपनी नन्ही हाथों में चावल की बगिया लिये
मिटटी में खेलता रहता गिलास में पानी लिये,

माँ की लोरी सुन कर वह खो जाता था सपनो ,में ,
माँ और चंदा मामा ही थे उसके अपनों में,

उसका सुख ही अपना सुख था,उसका दुःख ही माँ का दुःख
उसकी आँखों से हंसती थी वह और उसकी ही आँखों से rothi



सब कुछ गँवा दिया माँ ने हंसी सहेजकर उसकी
और क्या बांकी रहा था झोली में उसकी

गया था जब से वह अपने माँ से दूर
सुध न ली थी उसने, उस जननी को भूल

बैधाव्य से श्रापित वह करती थी आस
अब किन्तु विधाता से ही उसकी आस,

एक दिन पड़ी मिली वह ,देहरी के बहार ,हाथ में चिट्ठी फँसी थी
ankhen खुली थी आस में
aayega nahin wah अब कभी लौट के उसके पास बहती नहीं अब माँ का साथ

सब झूठ लिखा मुन्नवर राणा न
"जी करता है फिर से फरिश्ता बन जाऊं,
माँ से इतना लिपट जाऊं की बच्चा बन जाऊं"
















रविवार, 15 अगस्त 2010

नौकरी

समीर वापस गाँव आ रहे हैं.आज सुबह माँ का फ़ोन आया था.बल्कि दुबारा फ़ोन कर के उन्होंने बताया था.नयी दिल्ली की ज़िन्दगी शायद अब उसे रास नहीं आ रहा है.शायद द्सेक साल से वह रह रहा था दिल्ली में.दस सालों में उसकी तनख्वाह भी दसहजार पार कर चुकी थी.परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं इसके अलावा जो साधरण लोग दिल्ली में रहते हैं उनके यहाँ गाँव से भी एक-दो मेहमान की उपस्थिति हरेक महीने होती रहती है.मैंने साधारण लोग इसलिए कहा क्योंकि साधारणतया गाँव के लोग बड़े और पैसेवाले के यहाँ जाना पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें अपना सा नहीं लगता या इसके बहुत सारे कारन है जिसकी गहराई में जाना शायद बेकार होगा.बच्चों के स्कूल का खर्च और दिल्ली में रहने का खर्च शायद अब पूरा नहीं हो पता.घर तो उसने बदरपुर के आस-पास किसी गाँव में बना लिया है फिर भी वह अपने को असहज मह्सूस कर रहा है.घर बेच कर वह वापस आ रहा है.क्या बिहार के लोगों को डॉक्टर,इंजिनियर या आईएस के अलवा कोई काम करने की नियति नहीं है.क्यों नहीं वह बाज़ार के साथ चल पा रहे हैं.पिज्जा हट,जैसी संस्थओं मेंछोटी नौकरी शुरू कर के लड़के काफी पैसा बना लेते हैं और आगे अच्चा ही करते जाते हैं.लेकिन हमारे प्रान्त के बच्चे ऐसा नहीं कर पाते हैं.या तो अच्छे बुध्धिजीवी बन जाते हैं या फिर बेरोजगार.प्रचलन इसी तरह का है अपवाद तो कुछ होंगे ही.मुझे इसका एक बड़ा कारण परिवार भी लगता है.पूर्व भारत में अभी भी संयुक्त परिवार जैसा माहौल है.लोग अपने नजदीकी परिवार की जिम्मेदारी लेते हैं और महिलाओं का योगदान आर्थिक रूप में अभी भी बहुर कम है.शिक्चा महिलाओं में अभी भी कम है और उनका योगदान घर के बहार कुछ नहीं है.गाँव में कृषिप्रधान माहौल है और लोग व्यापार की तरफ बढ़ नहीं पाए हैं.बिहार में जो शिक्षित हैं वह काफी शिक्षित हैं जो नहीं हैं वह पिछड़े हैं.सर्वसाधारण लोगों में नौकरी का मतलब बड़ी ओहदे वाली नौकरियां ही हैं उसमे न होने पर वह बेकार रह जाते हैं.मुझे कभी-कभी पान की दुकनो पर मार्क्स पर चिंतन वाले लोग मिले हैं और उनका ज्ञान देख जर मुझे यह लगता है वह किसी संस्था के लिए धरोहर बन सकते थे लेकिन उनके पास उन नौकरियों का कोई महत्व नहीं है।
जो भी हो गाँव से गया एक नौजवान वापस आ रहा है शायद पलायन उसे पसंद nahi

रविवार, 18 जुलाई 2010

बरात

दामाद विष्णुतुल्य होता है.कैसे कोई उससे पहले पैर धुला सकता है,मैं तो सोच भी नहीं सकता कि पैसा किसी को इतना अँधा बना देगा ,सारे सम्माज में थू-थू हो रही है आज काशी बाबु का और दामाद भी तो बारात छोड़ कर बिना कुछ खाये पिये वापस आ गए। क्या कहूँ सुशील की मां,
मेरी इच्छा तो दामाद के साथ लौट आने की थी लेकिन घर की बात थी.मन मार कर खाना खाया हमने । सुबह तक पुरे गाँव में यह गनगना गया की गौरी बाबु के बेटे की शादी से उनके भाई का दामाद बिना खाए-पिए लौट आया.गौरी बाबु इन बातों को भूल कर बहु के स्वागत में लगे थे लेकिन पटिदारी में बहुत आक्रोश था.कोई भी घर के ख़ुशी में शामिल होना नहीं चाह रहा था.लोग बारात के भोजन की चर्चा दबी जुबान से कर रहे थे और दामाद के अपमान का जोरों से.रस्गुल्ले का स्वाद अभी भी उन सभी को उद्वेलित कर रखा था.किसी ने ५० खाया,किसी ने १०० खाया और किसी ने खाने के साथ-साथ बाज़ी भी जीती ज्यादा खाने की.आते समय किसी ने गर्दन में ऊँगली डाल कर भोजन बाहर किया और कोई मज़े में वापस आया.लेकिन दामाद ने खाना नहीं खाया इसकी चर्चा वापस आने पर ही शुरू हुई।

शनिवार, 10 जुलाई 2010

समाधान

नक्सल्वाद अब दूसरा रूप लेता जा रह है.अपने देश में स्वीकार्यता एक बहुत बड़ी समस्या है.ऐसे विषयों पर सभी पक्षों का सहमति होना और सभी पक्षीं द्वारा इससे राज़नींतिक लाभ की कोशिश इस समस्या को एक बहुत ही गलत दिशा में ले कर जा रहा है.जिस तरह से आतंकवाद से इस्लाम का भला नहीं हो सकता लाल सलाम से माओवादियों का भला नहीं हो सकता.अब माओवादी आन्दोलन का उद्देश्य कहीं गुम होता जा रहा है पैसो के बाज़ार में.अब माओवादी ,रंगदारी में ज्यादा बिश्वास रखते हैंक्योंकि सिद्धातों के अनुशरण से पेट की भूख नहीं जाती .आये दिन सर्वसाधारण लोगों की हत्या समस्या का समाधान कम और मुश्लिक्लें ज्यादा बढ़ाएंगी।
सरकार इन नौजवानों को बिना किस शर्त नौकरी दे और नए कबाड़ी जो आज कल उद्योगपति बनते जा रहें हैं उनको इसी शर्त पर कारखाना लगाने दें की वोह इन लोगों को हर तरह की सुविधा दें. पूरा देश क्या इन उद्योगपतियों के नाम गिरवी रख दी जायेगी.शाले,आज से कुछ दिन पहले कबाड़ का काम करते थे और आज टाटा बनने चले हैं.इनकी मुनाफे के जड़ में असली शोषण है और पैसे के बल पर यह सरकार बने बैठे हैं.वोह पैसा भी इनके बाप का नहीं है यह पैसा भी हम आप जैसे कामचलाऊ लोगों की है.जरूरत है इन सभी को देश के हित में काम करने का,जो सरकार नहीं करा पति है.

मंगलवार, 29 जून 2010

एक रात वैसी ही

पर पसंद करें" href="http://chitthajagat.in/?chittha=http://chakallas-sumanji.blogspot.com/&pasand=ha">वह भी सावन की एक रात ही थी.सावन क्रुश्नपक्ष द्वितीया.हाथ को हाथ नहीं दिखाई दे और बाहर झमाझम बारिश भीत की दीवाल फूस की छ्त। घर अन्दर भी बूंदों का टपकना और प्रायः ऐसे घरों में यह जरूरी है एक छ्त वोहीं टपकती है जहाँ पर बिस्तर हो.मैं,हमारी दादी और घर के एक दो बच्चे ऐसे कोने में बिस्तर पर दुबक कर सो रहे थे.दिया धीमें-धीमे टिमटिमा रहा था। दवा की छोटी खाली शीशी में बना यह दिया जितनी रौशनी दे रहा था उतनी ही धुआं भी फैला रहा था.यह ज्यादा पता तब लगता है जब आप दिन में दिए के ऊपर की छ्त को देखो।यह एक बड़ा सा घर था,जिसमे तीन तखत लगे थे,बीच में एक मोटा खंभा घर के बीचो-बीच में फर्श से छ्त तक लगा था छ्त को सहारा देता हुआ.इस घर में लगा दूसरा तखत दादाजी का हुआ करता था,बिलकुल सुरक्षित.इस बिस्तर पर धोती की चादर कपड़ों के गद्दी के ऊपर बिछा हुआ करता था जो उसकी खूबसूरती बढ़ता था।एक पत्थर सा तकिया भी रहता था इस पर । धान की कोठी (धान रखने के लिए बनाया गया मिटटी का ड्र्म) के ठीक बगल में लगा हुआ यह तखत दादाजी के इस घर या आश्रम का मुखिया पुरुष और दादी के स्वामी होने का प्रतीक भी था.कोई भी पोता या पोती इस तख्ता पर नहीं सोता था।
दादाजी बिस्तर पर करवट लेते हुए कराह रहे थे.गैस की बिमारी ने तंग कर रखा था.उस ज़माने में इस बिमारी का इलाज़ मुश्किल था.चना का सत्तू पीने और रोटी खाने के अलावा और कोई उपाय नहीं था.खेत और ज़मीन इसी इलाज़ में बिकते जा रहे थे. आज की रात भयानक थी.दादी दादा के पीठ को लगातार मॉल रही थी जिससे गैस बहार निकल जाये.दादाजी भी डकारें भर रहे थे.हम बच्चे भी जग कर दादी का हौंसला बाधा रहे थे.आज की रात शायद बैगन की सब्जी खा ली थी.गैस और तकलीफ दे रहा था।
बहार पानी का बरसना थोडा कम हुआ और मेढकों ने टर्राना शुरू कर दिया.हमने भी सो कर जाग कर अपनी नींद पूरी कर ली। सुबह नींद खुली तो दादी ,दादा के तख्ता के नीचे सो रही थी और दादाजी बिस्तर पर.हम सब निकल के अपने-अपने घरों में चले गए.उसी दिन सुबह के बाद यह बाते गया की रात में ही दादाजी चले गए।
"ऊपर वाले तुमने कब्र से कम दी ज़मीं मुझे"
"पांवों फैलाव तो दीवार में सर लगता है"
"पाऊँ फलो

शनिवार, 26 जून 2010

सावन

सावन के साथ मोनसून ने भी दस्तक दे दी है.धरती तर हो रही एक अरसे के बाद.गर्मी की तपिश से एक राहत मिली है प्रकृति को, जो प्रकृति के चेहरे पर झलक रहा है.प्रकृति को राहत मिली है न सिर्फ तपिश से बल्कि मानवीय आपदाओं से भी.सड़के सूनी है,कोंक्रीट का जंगल बनाना थम गया है.पेड़ काटना रुक सा गया है.प्रफुल्लित है प्रकृति इस भ्रम में मानो यह सारा सदा के लिए रुक गया है.जिस मानव को उसने जिन्दगी दी थी वह उसकी जड़ काटने में लगा था.प्रकृति सोच रही यह आनंद मानो सदा के लिए है.इस क्षण को भरपूर जी लें चाहती है वह क्षण भर में आकाश को चूमना चाहती है.उसे कल और आज की चिंता नहीं है जरूर कुछ बिछड़ों की तलाश होगी उसे जो कभी उसके हिस्से का धुप पी लेते थे आज नहीं होंगे फिर भी उमंग है आज जीने में।
"बागों में झूले जब लहराए,गीत मिलन की सबने गाये
सखियों ने पुछा बोल सखी री तेरे साजन क्योँ न आये।"

बुधवार, 16 जून 2010

गर्मी

शरीर के अन्दर हड्डियों तक को जलाती गर्मी और ऊपर से यह तपिश फाल्गुन से करीब-करीब भादों तक पुरे विकराल रूप में रहती है.इसी गर्मी में शहरों के घरों में काम करने वाली महरियाँ,घर-घर घूम कर पुरे दिन काम करती हैं और शाम को कोसों दूर अपने घर को जा पाती हैं.इनमे से ज्यादातर महरियाँ अपने घरों की अकेली धन्श्रोत होती हैं.मंहगाई की मार और सामजिक परिवर्तन ने इनकी जिंदगी को और कठिन बना दिया है.पुराने कहानियों में हवेली का महत्वपूर्ण हिस्सा होने वाली यह सर्वहारा वर्ग आज शायद अपने सबसे बुरे दिनों से गुजर रहा है.ज्यादातर शहर से बाहर आस-पास के गाँव से आती हैं और शाम को सारा काम के बाद वापस जाती हैं.इस पूरी प्रक्रिया में इस मौसम की मार ने इनकी कठिनाईयां और बढ़ दी है.उनकी निजी ज़िन्दगी जैसी भी हो कभी कभी अपने जन्म को अभिशाप जरूर समझती हैं , और जन्म दाता को जी भर के गालियाँ जरूर देती होंगी। क्या राम राज्य के समय में भी इनका यही हाल था यह वह रामराज्य केवल किताबों की काल्पनिक कहानियां हैं.