मंगलवार, 15 मार्च 2011

सानिध्य से अवकाश

लो आ ही गया वह क्षण प्रिये,

अपने लम्बे सानिध्य से अवकाश प्रिये,

कुछ जीवन की आवश्यकता ,

कुछ कर्त्तव्य का बोध, अस्वीकार्य किन्तु अपरिहार्य प्रिये।

अपने लम्बे सानिध्य से अवकाश प्रिये,

जीवन के इस कठिन मोड़ पर ,

हर निर्णय है एक परिणाम प्रिये,

निर्विकार सा खड़ा हूँ,किसकी सुनूं इस क्षण,

अपने हृदय की या फिर मस्तिष्क का ,

दोनों हैं अपने निर्णय पर अडिग प्रिये,

अपने सानिध्य से अवकाश प्रिये,

कितना क्षणभंगुर रहा अपना लम्बा साथ प्रिये,

अभी तो थी शुरुआत अभी देखो यह समाप्त प्रिये,

अपने सानिध्य से अवकाश प्रिये,

अवचेतन मन को यह आभास नहीं,

जो पास थे अब पास नहीं,

एक हवा का झोंका जैसे देता इस अस्तित्व का एहसास प्रिये,

अपने सानिध्य से अवकाश प्रिये,

अब तो केवल प्रतीक्षा है करना प्रिये

इस अवकाश के बाद पुनः अपना सानिध्य प्रिये।

आओ एक दुसरे के लिए शुभकामना करें ,

सुखमय और सफ़ल हो हम दोनों का अवकाश प्रिये।

गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

नव वर्ष की शुभकामना

प्राची की नव किरण,नव पुकार जगत का

नव -नव क्षितिज पर नव श्रृंगार समय का,


नव है जीवन की परिभाषा नव लहू यौवन का


रश्मिरथी बन कर आई है नव वर्ष जगत का ।


श्रृष्टि के हर अंश में हो , नव संचार सृजन का,


धरा के कण-कण में हो उन्माद हर कम्पन का


मानव के जीवन में हो हर पल अब सुख का

जीवन के उत्सव में हर क्षण अब आनंद का



















शनिवार, 18 दिसंबर 2010

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

बदलता बिहार

बिहार का रिजल्ट आ गया है .ख़ुशी का माहोल है ,कुछ घरों में छोड़ क़र.नितीश कुमार को लोगों नें एक बार फिर बिहार चलाने का जनादेश दिया है.पिछली बार सड़के बनी इस बार कारखाना बने और रोज़गार मिले इस उम्मीद में .सारे समीकरण ,चाहे वोह जाति के हों या अगड़े- पिछड़े का सब बेकार हो गये. बिहार को एक छोटी सी किरण विकास की दिखी और लोग उमड़ पड़े वोट देकर जिताने में।
सभी क्षेत्र में थोडा-थोडा विकास हुआ,आधारभूत संरचना,शिक्षा,कानून व्यवस्था और आर्थिक क्षेत्र में लेकिन बहुत दूर जाना है अभी.अगले पांच साल में इस सरकार को बहुत कर दिखाना है नहीं तो अगले चुनाव में सूपड़ा साफ़।
लालू न सामाजिक न्याय के नाम पर बिहार को गन्दा नाला बन कर छोड़ दिया था।
मुझे याद है किस तरह लालू की बेटी की शादी में पुरे पटना में दुकानों को लूटा गया.किस तरह साधू और सुभाष यादव पुरे राज्य में पैसा लूटने का कारोबार चला रहे थे.लोगों में आक्रोश था और नितीश जी ने कम से कम अपने आप को इस लूट तंत्र का हिस्सा नहीं बनने दिया है।
इन सब बातों का जिक्र इस ख़ुशी के माहोल में जरूरी नहीं केवल ये दुआ की बिहार सबसे अच्छे राज्यों में शुमार हो।

शुभकामना सारे बिहारवासियों को बिहार को अपना घर स्वीकारने वालों को.

बुधवार, 17 नवंबर 2010

अवसान

निस्तब्ध था आकाश , और स्थिर्तम धरा
देख अपने चन्द्र नें , है यह कैसा रूप धरा
क्यों चमक फीकी पड़ी इस चाँद की,
क्यों शून्य में झांकता है यह खड़ा
क्या पंहुच इसकी हुई है दूर, उस बाल मन से
या मनुष्य ने है किया, कोई नया दीवार खड़ा,
क्या ढूंद्ता है यह पुकार "चंदा मामा" का,
या है यह ढूद्ता उस सांवरिया को जिसकी सजनी है "चंद्रमुखी"
है यह कैसी काली चादर ओढ़ी इस धरा ने,क्यों है अपनी अद्भुत रूप छुपाती ,
क्या विकृत किया हैं मनुष्य ने, या लूटी किसी ने इसकी हरीयाली ।
शोर से विचलित हो शिशु भूल गया चंदा मामा को
चकाचोंध में खोकर सांवरिया भूल गया चंद्रमुखी को
भयभीत खड़ा यह चन्द्र देखता अपने पतन को
शायद अवसान समीप हो चला इस ब्रह्मान्ड का


गुरुवार, 16 सितंबर 2010

जन्मदिन मुबारक

title="पर पसंद करें">height="30">दिवस की उस अरुणिम बेला में थे तुम आये,
सुवासित करने जीवन के मृदु पलों को तुम आये,

पुलकित हृदय अश्रुपूर्ण नयन आलिंगन जननी का
शुंभाशीष शुभाशीष आह्लादित आँगन।

तुम ही हो जीवन के केंद्रबिंदु पर
सुभगे तुम ही जीवन के हर निर्णय पर.
.
दिन महीने साल बीत कर लाया तुम्हे वयः संधि पर ,
आशंकित मन व्यथित हो जाता तुमसे बिछुड़कर।

मेरी यही कामना सुभगे तुम सफल हो जीवन पथ पर,
bar -बार यह जन्मदिन आते रहे अनंत बार।

(मेरी पुत्री को जिसका आज जन्म दिन है)

गुरुवार, 2 सितंबर 2010


स्वप्नदंश या मरीचिका ,निर्झर बताओ यह जीवन क्या है ,

तेरी अविकल धार या अकाल मृत्यु का आँगन ,निर्झर बताओ यह जीवन क्या है।"

सीता का वनवास,या राधे की आस,

द्रौपदी की दुविधा या देवयानी का ताप,

निर्झर बताओ यह जीवन क्या है

उस अबोध का मृत्यु ह्रास, जिसने देखे कुल चार बसंत

या उस ममता का अनंत आर्त नाद ,जिसने दिया जीवन अनंत,